सड़कों पर कई त्योहार मनाए जाते हैं तो सिर्फ मुस्लिंमों की नमाज पर नि़शाना ? : अखिलेश
लखनऊ: अखिलेश ने सीएम योगी के जन्मअष्टमी वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि थानों में जन्मअष्टमी पहले भी मनाई जाती थी। सपा ने कभी जन्मअष्टमी पर रोक नहीं लगाई। अखिलेश ने ये भी कहा कि सड़कों पर कई त्योहार मनाए जाते हैं तो सिर्फ मुस्लिमों की नमाज पर निशाना क्यों।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखििलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नि्शाना साधा। उन्होंने कहा, उत्पीड़न की सीमाएं खत्म हो चुकी हैं। पहले आरोप लगता था किि थाने सपा चला रही है। अब थाने कौन चला रहे हैं। सपा के सांसद को एक थाने से दूसरे थाने में रखा जा रहा है। अगर आप मिलने जाएं तो पुलिस नहीं मिलने देगी। बता दें किर औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के नामांकन के दौरान हुए उपद्रव से सूबे का सि यासी माहौल गरमा गया था।