मीन राशि वालो के लिए 2018 है कुछ खास - जाने Meen Rashifal 2018 का | Pisces Horoscope 2018 Rashi
2018 आपकी लव लाइफ, प्रोफेशन लाइफ, हेल्थ, करियर, प्रॉपर्टी, कोर्ट-कचहरी के मामलों में कैसा रहेगा? इस नए साल में मीन राशि वालों के साथ कब-क्याा होगा, जानिए राशिफल और उपाय।
मानसिक स्थिति
इस साल आप न्याय प्रिय रहेंगे। आपके मन में गलत विचार नहीं आएंगे। इस साल के शुरुआती 6 महिनों में आप नौकरी और बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े फैसले अचानक ले सकते हैं। खुद की सोच में बदलाव लाने की कोशिश भी करेंगे। इस साल के बीच में आपको किसी बात का अनजाना डर भी परेशान करेगा। जिसके कारण आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। प्रॉपर्टी और सेविंग बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोग मानसिक शांति के लिए खुद के लिए समय निकालेंगे। साल के शुरुआती महिनों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस साल आप प्रॉपर्टी से जुड़े मामले निपटाने की प्लानिंग भी बनाएंगे। आपकी सलाह से निचले वर्ग और साथ काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। बिजनेस करने वाले लोग जोखिम उठा सकते हैं। इस साल के बीच में जुलाई से अक्टूबर के बीच में थोड़ा चिड़चिड़ापन भी रहेगा। इस साल आप थोड़े आशावादी भी रहेंगे। खुद को पॉजिटिव बनाए रखने की पूरी कोशिश भी आप करेंगे। दुश्मनों से बदला लेने के लिए आप कोई षडयंत्र भी बना सकते हैं।
वित्तीय स्थिति
इस साल आपको अच्छा धन लाभ होगा। सेविंग में से एकसाथ कुछ पैसा आप म्युचुअल फंड या शेयर में निवेश कर सकते हैं। इस साल पैतृक संपत्ति से भी आपको धन लाभ होगा। इस साल के बीच में जुलाई से अक्टूबर तक पैसों से जुड़ा कोई बड़ा जोखिम बिल्कुल न लें। पार्टनरशिप में पैसा फंसाने से बचें। रुका हुआ पैसा इस साल आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। साल के आखिरी महिनों में सेविंग बढ़ सकती है या एक्स्ट्रा इनकम भी होगी। खर्चे का स्वामी होकर शनि गोचर कुंडली के दसवें भाव में होने से साल के बीच में प्रॉपर्टी में पैसा फंस सकता है। यात्राओं में पैसा खर्च होगा। लाइफ पार्टनर पर फालतू खर्चा होगा। इस समय दूर स्थान पर रहने वाले लोगों को उधार पैसा न दें।
नौकरी और बिजनेस
बिजनेस में इस स्थितियां पहले से बेहतर रहेगी। इस साल मीन राशि वाले लोगों को ज्यादा धन लाभ होगा। आर्थिक मामलों में जो काम पिछले काफी समय रुके हुए व अटके हुए थे, वह पूरे हो जाएंगे। इस साल के शुरुआती महिनों में बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम होगा। बिजनेस में नए सौदे भी इन दिनों में मिल सकते हैं। लम्बे समय से अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल जाएगा। हालांकि उसके लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट्स भी लगाने पड़ेंगे। नौकरीपेशा लोग इस साल के बीच के 2-3 महीने में बॉस या साथ काम करने वाले लोगों से उलझ भी सकते हैं। अपोजिट जेंडर वाले लोगों से अनबन या विवाद करने से बचें। नौकरी के साथ एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं। मीन राशि वाले लोग बिजनेस बढ़ाने के लिए किसी तरह का लोन भी ले सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति, इच्छित स्थान पर ट्रांसफर और इन्क्रीमेंट के योग भी इस साल बन रहे हैं। अच्छी कम्पनी में नौकरी के अवसर मिलेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए समय अच्छा है। पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। बिजनेस पार्टनर के लिए लोग आपके मन मे गलतफहमी भी पैदा करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग इस साल अपने टारगेट अचीव कर लेंगे।