आपको बैंक और टेलिकॉम कंपनियों से 31 मार्च 2018 तक आधार लिंक कराने के लिए फोन आता होगा। इस बीच सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स में यह मेसेज तेजी से वायरल हो रहा है कि आधार बनवाने और इसे अपडेट कराने की भी आखिरी तारीख 31 मार्च तय कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इसके बाद ना तो किसी का आधार में रजिस्ट्रेशन होगा और ना ही अपना पता या फोन नंबर आदि अपडेट करा सकते हैं। क्या यह सच है? नहीं, UIDAI ने इसे गलत बताया है।