गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। कभी वो मंदिर जाते हैं, तो कभी जनसभाओं में लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाते नज़र आते है। वहीं अब अहमदाबाद में राहुल का एक अलग रूप देखने को मिला। जहां पार्ट टाइम टीचर का दुख सुनकर राहुल भावुक हो गए और उन्होंने महिला को गले से लगा लिया.
बताया जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अहमदाबाद में स्कूल शिक्षकों, प्राध्यापकों, व्याख्याताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पार्ट टाइम रंजना अवस्थी ने राहुल गांधी के सामने अपनी परेशानियां बयां की। उन्होंने राहुल को बताया कि..22 सालों से पार्ट टाइम लेक्चरर की नौकरी करने के बाद भी उनका वेतन मात्र 12 हजार रुपए प्रतिमाह है। उन्हें मेटर्निटी लीव भी नहीं दी जाती। इस नौकरी में रहते हुए ही उन्होंने बहुत से बुरे दिनों का सामना किया है। रंजना अवस्थी का दर्द सुनने के बाद राहुल गांधी भावुक हो गए और उन्हों महिला को गले लगाकर विश्वास दिलाया कि पार्टी इस मामले पर ध्यान देगी और अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तब पब्लिक एजुकेशन सिस्टम और हेल्थकेयर सिस्टम पर ध्यान दिया जाएगा। राहुल के इस आश्वासन के बाद महिला की आंखे भी नम हो गई।
DB LIVE APP : https://play.google.com/store/apps/de...
DB LIVE TV : http://dblive.tv/
SUBSCRIBE TO OUR CHANNEL: https://www.youtube.com/channel/UCBbp...
DESHBANDHU : http://www.deshbandhu.co.in/
FACEBOOK : https://www.facebook.com/DBlivenews/
TWITTER : https://twitter.com/dblive15