मॉडल टाउन इलाके आज शाम अचानक मोटरसाइकल के शोरूम में भयानक आग लग गयी --इस आग ने पुरे इलाके में अफरातफरी मचा दी --आस पास पेंट की दुकानें थी और मारुति कार का शोरूम भी था --लोगों का आरोप था की फायर टेंडर की गाड़ियां देर से पहुची -- नार्थ वेस्ट जिला के मॉडल टाउन इलाके के जीती करनाल रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित नामी मोटरसाइकल के इस शोरूम में लगी आग ने आस आस के कई बड़े शोरूम और दूकान मालिकों की होश उड़ा दिए ---मोटरसाइकल के इस शोरूम के पहली मंजिल पर ब्लास्ट के साथ आग लगी और देखते देखते आग पूरी बिल्डिंग में फ़ैल गयी --इस शोरूम में काम कर रहे लोग समझ नहीं पाए की हुआ क्या है और अचानक इतनी भयानक आग कैसे लगी --सभी बहार भाग खड़े हुए --आग को देखने सैकड़ों की तादाद में लोग जमा थे जिसकी वजह से फायर की गाड़ियों के आने जाने में भी व्यवधान पैदा हो रहा था --पुलिस भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करती भी नजर आयी---पल भी में लगी इस आग से बिल्डिंग के चारों फ्लोर जलकर ख़ाक हो गए --बिल्डिंग भी गिरने की कगार पर है --इस आग से कितने का नुक्सान हुआ है इसका आंकलन अभी करना मुश्किल है लेकिन फायर टेंडर की लापवाही का अनुमान लगाया जा सकता है .....