Kumbh Rashifal 2018 || कुंभ राशि वालो के लिए 2018 है कुछ खास - जाने Kumbh Rashifal 2018 का | Aquarious Horoscope 2018 Rashi | Aaj ka Rashifal
2018 आपकी लव लाइफ, प्रोफेशन लाइफ, हेल्थ, करियर, प्रॉपर्टी, कोर्ट-कचहरी के मामलों में कैसा रहेगा? इस नए साल में कुंभ राशि वालों के साथ कब-क्याा होगा, जानिए राशिफल और उपाय।
Aquarious Horoscope | Today Horoscope of Aquarious मानसिक स्थिति -
इस साल कुंभ राशि वाले लोग मानसिक रुप से मजबूत रहेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोग कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को तैयार रखेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ा सौदा या एग्रीमेंट करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे। पैसों के मामले में जोखिम लेंगे। इस साल के शुरुआती दिनों में खुद को आगे बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। साल के बीच में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है, लेकिन आप खुद को संभाल लेंगे। इस साल आप खुद को पॉजिटिव बनाए रखने की कोशिश करते रहेंगे। इस साल आप नौकरी और बिजनेस की समस्याओं का तत्काल समाधान निकालने में सफल हो जाएंगे। रिश्तों और पैसों के कुछ मामलों में आप बेचैन भी हो सकते हैं। इस साल आप अचानक बनने वाली कठिन परिस्थिति के लिए खुद को तैयार रखेंगे।
Kumbh Rashifal 2018 | वित्तीय स्थिति | Kumbh Rashi ka Bhavishyafal
इस साल आप जमीन, मकान और मूल्यवान धातुओं में निवेश कर सकते हैं। सेविंग बढ़ाने के लिए आप किसी भी तरह की रिस्क न लें। इस साल के शुरुआती 4 महीनों में और बीच के दिनों में उधार पैसा देने से बचें। संपत्ति या किसी भी तरह के मूल्यवान कागजों को गिरवी न रखें। पैसा कमाने के कुछ शॉर्टकट या ऐसे ऑफर भी इस साल आपको मिल सकते हैं, लेकिन ऐसे काम करने से बचें। इस साल एक्स्ट्रा इनकम होगी। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी रखें, लेकिन इसी साल आपको इंटरनेट या संचार तंत्र से किसी तरह आपको धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। जनवरी से जून के बीच और अक्टूबर से दिसंबर के बीच एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बन रहे हैं। सरकार की योजनाओं से धन लाभ होगा।