ताज़ा ख़बरे सबसे पहले जानने के लिए हमारा Channel Subscribe करे
Subscribe here - https://goo.gl/D1U54l
-------------------------------------------------------------------------------------------
'रैम्बो' के बाद अब 'स्पाइडर मैन' बनेंगे टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म "स्पाइडर मैन: होमकमिंग" के हिंदी संस्करण में स्पाइडर मैन के किरदार को अपनी आवाज दी है.
टाइगर ने पहली बार किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए काम किया है और वो इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं.
टाइगर ने एक बयान में कहा, "मेरे बचपन के सुपर हीरो स्पाइडर मैन को हिंदी में अपनी आवाज देने को लेकर मैं अपना उत्साह व्यक्त नहीं कर सकता.
मैं स्पाइडर मैन की फिल्मों को देखकर बड़ा हुआ हूं और मैं यह बताना चाहता हूं कि यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं हमेशा निभाना चाहता हूं. मैं खुश हूं कि 'सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, इंडिया' ने इसके लिए मुझे चुना. मैं वादा कर सकता हूं कि 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' एक मजेदार, एक्शन से भरपूर फिल्म होगी और यह स्पाइडर मैन की अन्य फिल्मों से अलग है. इस गर्मी में यह सबसे अच्छी फिल्म साबित होगी.
मैं अब इसके रिलीज का इंतजार नहीं कर सकता और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरी आवाज को पसंद करेंगे. 'इस फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन की भूमिका निभाई है जबकि माइकल कीटोन खलनायक की भूमिका में हैं.
वैसे आपको बता दें कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कि फिल्म रैम्बो में टाइगर श्रॉफ, जॉन रैम्बो का दमदार रोल किरदार निभाने वाले हैं.
जॉन वाट्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में सात जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी.